अंबिकापुर, 17 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा महिलाओं, छात्राओं, आमनागरिकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं विधिक जानकारी से जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को को वॉकथान 5 किमी एवं 10 किमी मैराथन का आयोजन गाधी स्टेडियम से किया जायगा। 10 हजार से अधिक की संख्या में आमनागरिक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वॉकथान एवं मैराथन के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखने हेतु पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। आमनागरिकों को कलाकेंद्र, सिविल कोर्ट के पीछे एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप वाहन पार्किंग की सुविधा की गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur