Breaking News

अंबिकापुर,@सरगुजा पुलिस द्वारा वॉकथान “walk a cause” का दिनांक 18/12/22 को आयोजन

Share

  • वॉकथान के द्वारा आमनागरिकों में महिला अपराधो की रोकथाम के प्रति जागरूक करना
  • आमनागरिक अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनावे

अंबिकापुर, 16 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार महिलाओं, छात्राओं एवं आमनागरिकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं विधिक जानकारी से जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा दिनांक 18/12/22 को वॉकथान “2ड्डद्यद्म ड्ड ष्ड्डह्वह्यद्ग 05 कि.मी. वॉकथान एवं 10 कि.मी. मैराथन का आयोजन गाँधी स्टेडियम से किया जाना प्रस्तावित हैं। वॉकथान मे सरगुजा के आम नागरिक बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, अभी तक 7000 से अधिक की संख्या में आमनागरिक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, सरगुजा पुलिस आम नागरिकों को महिला सुरक्षा सम्बन्धी अभिव्यक्ति ऐप, महिला अपराधो पर शून्य सहिष्णुता, लैंगिक अपराध जागरूकता, पोक्सो एक्ट के बारे मे जागरूक किया जायगा, सरगुजा पुलिस की महिला सुरक्षा सम्बन्धी अभियान “गुंज, संवाद हेल्पलाइन, हिम्मत, हमर बेटी हमर मान” जैसी योजनाओं के बारे मे जानकारी दी जायगी। वॉकथान एवं मैराथन के दौरान जगह जगह पर सरगुजा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सरगुजा पुलिस के संवाद हेल्पलाइन नं. 6266886061 एवं मो.नं. 9300350061 के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है, रजिस्ट्रेशन लिंक निचे दिया गया हैं।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply