Breaking News

कोरबा,@सर्वमंगला चौकी प्रभारी कृष्णा साहू द्वारा नशे से छुटकारा हेतु किया गया काउंसलिंग एवं नशे से दूर रहने की दी गई समझाइश

Share


कोरबा, 16 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर कोरबा जिले में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत अवैध नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है , साथ ही अवैध नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने हेतु कोरबा पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधिकारीगण स्कूल , कॉलेज , हाट , बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अवैध नशे से दूर रहने हेतु समझाइश दे रहे हैं । इसी कड़ी में पुलिस चौकी सर्वमंगला प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णा साहू द्वारा नशे के लत लगा चुके लोगों को बुलाकर उन्हें नशा छोड़ने , नशे की आदी हो चुके लोगों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराकर निशुल्क उपचार कराने की समझाइश दी गई ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पीजी कॉलेज में पॉश एक्ट व यौन उत्पीडन रोकथाम पर जागरूकता कार्यशाला

Share विद्यार्थियों ने सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत की,सुरक्षित एवं समावेशी परिसर बनाने पर दिया जोर-संवाददाता-अम्बिकापुर,04 अगस्त …

Leave a Reply