Breaking News

अंबिकापुर,@चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस को मिली रही लगातार सफलता

Share

  • थाना गांधीनगर द्वारा चोरी के मामले मे त्वरित कार्यवाही कर 24 घंटे के अंदर 02 आरोपी गिरफ्तार
  • आरोपियों द्वारा चोरी किये हुए 02 नग लैपटॉप, 01 नग कंप्यूटर, 01 नग यूपीस, 01 नग सीसीटीवी कैमरा कुल 3 लाख का मशरूका बरामद
  • आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त दुपहिया वाहन बरामद किया गया

अंबिकापुर, 16 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कृष्णा राय सा. रायपारा सुभाषनगर थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.12.22 को रात्रि अपने आफिस का ताला बंद कर चला गया था, प्रार्थी सुबह आकर देखा तो ऑफिस का ताला टुटा हुआ था एवं अंदर रखा सामान सी सी टी व्ही कैमरा, कम्प्युटर, लैपटाप व अन्य सामान किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर सदर धारा 457,380,34 भा.द.स.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में अज्ञात चोरों का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधी नगर निरीक्षक कलीम खान द्वारा मामले की जांच विवेचना कर टीम गठित कर आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास किया जा रहा था।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर मामले के आरोपियों कि पहचान कर मुखबीर सुचना पर उपरोक्त आरोपीयों को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो अंकित पटेल अपने साथी अंशुल पटेल निवासी बिशुनपुर के साथ मिलकर रायपारा सुभाष नगर में महामाया फिड इंडस्ट्रीज में घुसकर कमरे में लगे ताला को तोड़कर कमरे के अंदर रखा हुआ एक नग लेपटाप, एक नग लेपटाप एवं एक एल.ई.डी. मानिटर एक नग माउस एक नग पुरानी इस्तेमाली यु.पी.एस. एक नग पुरानी इस्तेमाली सी. सी. टी. व्ही. केमरा को चोरी कर अंशुल पटेल के मोटर सायकल सी. जी. 15. डी.डलू. 1893 में लेकर अपने घर भगवानपुर लेकर चले जाना बताया गया जो आरोपियों द्वारा जुर्म करना स्वीकार कर चोरी की मशरूका को अपने घर पर छुपाकर रखना बताया जिसे पृथक पृथक जप्त किया गया आरोपी अंकित पटेल सा.चंदौरा जिला सुरजपुर एवं अंशुल पटेल बिशुनपुर गांधीनगर के विरूद्ध अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक कलीम खान उप निरी0 विजय दुबे स0उ0नि0 नवल किशोर, आरक्षक उमाशंकर, अमृत सिंह, प्रवीन्द्र सिंह, अरविंद उपाध्याय, अतुल सिंह, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply