Breaking News

अम्बिकापुर@सरकार को अपनी करतूतों पर शर्मिन्दा होना चाहिए न कि डींगें हांकना चाहिएःवर्मा

Share


अम्बिकापुर, 16 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। प्रदेश में चारों तरफ हताशा, निराशा, भय और आतंक व्याप्त है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, अबोध बालिकाओं के साथ दुष्कर्म और उनकी हत्याओं की श्रृंखला सी चल पड़ी है। उक्त बातें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने शुक्रवार को अम्बिकापुर भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने भूपेश सरकार के इस चार वर्ष के कार्यकाल को कुशासन का 4 वर्ष कहा। लूट और डकैती आदि की घटनाएं अब रोजाना का काम हो गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अपने प्राथमिक दायित्व से ही कांग्रेस की इस सरकार ने मुंह मोड़ लिया है और इनका सारा ध्यान केवल और केवल अधिक से अधिक लूट मचाने, और भ्रष्टाचार तथा उगाही से प्राप्त पैसे को देश भर के चुनावों में कांग्रेस के लिए खर्च करने, दस जनपथ के लिए एटीएम का काम करने पर है।
कांग्रेस की इस सरकार को अपनी करतूतों पर शर्मिन्दा होना चाहिए न कि डींगें हांकना चाहिए।इस प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।पिछले 4 साल में यहां दुष्कर्म के 6000 से अधिक मामले दर्ज किये गए हैं। 4000 से ज्यादा नाबालिगों के साथ दुष्कर्म. 6000 से ज्यादा युवतियों का अपहरण हुआ।भूपेश बघेल के शासन में छाीसगढ राज्य दुष्कर्म में छठवें नंबर पर, फिरौती में चौथे, आत्महत्या के मामले
में दूसरे और डकैती के मामले में पांचवें नंबर पर आ गया है।प्रदेश में ठगी का स्टार्टअप चल रहा है। गांजा तस्करी, ब्राउन सुगर, नशीली गोली, चरस-अफीम, शराब की तस्करी उफान पर है।ऑनलाइन ठगी के 1500 से अधिक मामले सामने आए हैं।
ईडी और आईटी विभाग की लगातार कारवाईयों से जितने तथ्य सामने आये हैं, उससे छाीसगढ़ शर्मिन्दा हैं।
अम्बिकापुर में 4 नवजात की दुखद मृत्यु शासकीय कुप्रबंधन का उदाहरण है।5 लाख रोजगार का सफेद झूठ भी पकड़ा गया कांग्रेस का स्व सहायता समूहों से जुड़ी ऐसी 22 हजार से अधिक महिलाओं का रोजगार छीन कर एक निजी कम्पनी को दे दिया।प्रदेश में 800 से अधिक किसान आत्महत्या को विवश हुए हैं।
20 हजार से अधिक छाीसगढिय़ों ने आत्महत्याकी है। शिक्षक अभ्यर्थी, विद्या मितान, पुलिस अभ्यर्थी, बिजली कर्मचारी, कोरोना वारियर्स सभी अपनी मांगों को लेकर आंदोलित है। प्रेस वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर,जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह,निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज,महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता,हरपाल सिंह भामरा,मनोज गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे। भरत वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से प्रदेश में बनने वाले 16 लाख से अधिक गरीबों का आशियाना कांग्रेस सरकार ने छीना है। 24 लाख से अधिक घरों को मोदी जी के नल जल योजना से वंचित रखा।श्री वर्मा ने कहा कि भुपेश सरकार ने आदिवासियों का आरक्षण 12 प्रतिशत कम करा दिया। जिसने आदिवासियों के खिलाफ मुकदमा किया उसे आयोग का अध्यक्ष बना कर पुरस्कृत किया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply