पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अंबिकापुर, 14 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम चिरंगा खालपारा में सोमवार की रात एक व्यक्ति ने पड़ोस के ही एक वृद्धा की टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतका द्वारा जादू टोना करने की आशंका पर आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामसाय पैंकरा बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम चिरंगा खालपारा का रहने वाला था। सोमवार की रात रामसाय व उसकी पत्नी रजमनिया घर के परछी में अलग-अलग सोए थे। मंगलवार की सुबह लड़का राजकुमार मां को उठाने गया तो वह उठ नहीं रही थी। इसकी जानकारी वह अपने पिता को दी। रामसाय ने जाकर देखा तो उसकी 65 वर्षीय पत्नी रजमनिया मृत अवस्था में थी ओर कनपटी व चेहरे में जख्म के निशान थे। अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई थी। रामसाय ने मामले की जानकारी बतौली थाने को दी। सूचना पर बतौली थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धरा 302 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला की कुछ दिन पूर्व मृतका के ऊपर टोनही होने का शंका पर गांव के ही सीमन राम उर्फ सीमा ने विवाद किया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह गोल मोल जवाब देता रहा। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह घटना कारित करना स्वीकार किया। वह पुलिस को बताया कि टोनही की शंका पर टांकी व लकड़ी से वाहर कर उसकी हत्या कर देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी व लकड़ी जत किया है। पुलिस ने आरोपी ग्राम चिरंगा निवासी सीमन राम उर्फ सीमा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur