Breaking News

कोरबा,@घर के अंदर घुसे दो भालू को वनअमला ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Share


कोरबा, 12 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। ग्राम कुल्हरिया निवासी एक ग्रामीण के घर में भालू व उसका बच्चा घुस गए और अंदर रखा कोढ़ा (भूसी) खाने लगे। घर के सदस्यों की नजर पड़ी, तब उनमें हड़ंकप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन अमला व पुलिस टीम पहुंची और लगभग 15 घंटे रेस्क्यू चला कर दोनों भालू को पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया। मामला कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज के ग्राम कुल्हरिया में हनुमान सिंह अपने परिवार के साथ निवासरत है। सुबह छह बजे उसका पुत्र राजेश घर से बाहर निकला। तभी दो भालू घर के अंदर घुस गए। इसकी भनक राजेश को नहीं लग सकी। दूसरे कमरे में परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। अंदर घूसने के साथ ही भालू कोढ़ा खाने लगे, तब आवाज सुनकर परिवार के एक सदस्य की नींद खुली। भालू को घर के अंदर देख कर उनके होश उड़ गए। आनन- फानन में सभी स्वजनों को उसने उठाया और सभी किसी तरह घर से बाहर निकले और जोर- जोर से चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर पड़ोसी भी वहां पहुंच गए।इसके पश्चात पुलिस एवं बन अमला को सूचना दी गयी तत्पश्चात वन अमला एवं पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनो भालूओं को पिंजरे में कैद कर जंगल में छोड़ा।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ नायब तहसीलदार पर महिला ने लगाए आपत्तिजनक प्रस्ताव देने के आरोप

Share सीतापुर थाने में शिकायत,मामले की जांच और कार्रवाई की मांग…अंबिकापुर,30 मई 2026 (घटती-घटना)। राजापुर …

Leave a Reply