Breaking News

अम्बिकापुर,@सड़क पार करने के दौरान चारपहिया वाहन ने महिला को मारी टक्कर,मौत

Share

अम्बिकापुर, 09 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)।सड़क पार करने के दौरान अज्ञात चार पहिया वाहन ने महिला को टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर निवासी कृष्णा प्रसाद 8 दिसंबर की शाम को अपनी दादी के साथ बाइक से माझापारा से अपने घर जा रहा था। तभी देखा की एनएच मुख्य मार्ग पर सड़क पार करने के दौरान एक महिला को चार पहिया वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। कृष्णा प्रसाद नजदीक जाकर देखा तो पता चला की घायल महिला कोई और नहीं मेरी मां संतरा बाई है। वह तत्काल घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान 8 दिसंबर की देर रात मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply