Breaking News

कोलकाता@जुड़वा बहनों के दूल्हा बने जुड़वा भाई

Share


कोलकाता ,07 दिसंबर 2022 (ए)। पश्चिम बंगाल के बर्दवान में बेहद ही दिलचस्प और अनूठी शादी हुई है जिसमें जुड़वां बहनों ने जुड़वां भाइयों से शादी की। अर्पिता और परमिता का कहना है कि दोनों बचपन से एक साथ बड़ी हुईं इसलिए हम दोनों बहनों की इच्छा थी कि शादी भी एक ही घर में हो। उन्होंने अपने मन की बात माता-पिता को बताई. संयोग से उन्हें जुड़वां भाई मिल गए और शादी हो गई।
बर्दवान में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है । हर किसी ने दोनों को नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दी । लव-अर्पिता और कुश- परमिता की शादी मंगलवार को पूर्व बर्दवान के कुरमुन गांव में हुई । एक ही समय जन्में, एक साथ बड़े हुए इसलिए इनकी शादी भी एक साथ एक ही समय पर हुई। कुछ समय के अंतर के कारण अर्पिता बड़ी और परमिता छोटी है।
लव और कुश एक ही कंपनी में काम करते हैं। दोनों के परिजनों का कहना है कि अर्पिता और परमिता का जब रिश्ता आया तो वो बेहद खुश हो गए । उन्हें भी ऐसे ही रिश्ते की तलाश थी ।
पिता गौरचंद्र संतरा ने बताया कि जब बेटियों ने उन्हें अपनी इच्छा बताई तो उन्होंने उनके लिए ऐसे ही लड़के ढूंढने शुरू किए। संयोग से कुरमुन गांव के लव पाकरे और कुश पाकरे मिले । दोनों के परिजन भी उनकी शादी के लिए लड़कियां तलाश रहे थे। हमने बात शुरू की और दोनों परिवार आपस में बैठे और रिश्ता तय हो गया. 5 दिसंबर को शादी के लिए मुहूर्त निकला था और एक ही मंडप में शादी हो गई।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply