महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम ने बस सेवा की निलंबित
नई दिल्ली,07 दिसंबर 2022 (ए)। महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद गहरा गया है। तनाव को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने कर्नाटक के लिए बस सेवा निलंबित कर दी है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि यात्रियों और बसों की सुरक्षा के बारे में पुलिस से मंजूरी मिलने के बाद सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया जाएगा। ये फैसला पुलिस के सुरक्षा अलर्ट के बाद किया गया है कि प्रदर्शन के दौरान कर्नाटक में बसों पर हमला किया जा सकता है।
कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद ने 6 दिसंबर को उग्र रूप ले लिया, जिसको देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक के लिए सभी बस सेवाएं निलंबित कर दी है। मंगलवार यानी 6 दिसंबर को पुणे से बेंगलुरु जा रही महाराष्ट्र की गाडç¸यों को रोककर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनों का नेतृत्व करने वाली कर्नाटक रक्षण वैदिक ने बुधवार यानी 7 दिसंबर से राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा कर दी है। कन्नड़ समर्थक संगठन बेलगावी में महाराष्ट्र के मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल और शंभुराज देसाई की प्रस्तावित यात्रा का विरोध कर रहे हैं, जिसे स्थगित कर दिया गया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur