Breaking News

नई दिल्ली@शैलजा को मिली छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी की कमान

Share


नई दिल्ली ,06 दिसंबर 2022(ए)। कांग्रेस ने कुमारी शैलजा को पार्टी के छत्तीसगढ़ मामलों का प्रभारी नियुक्त किया है, वहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है, जबकि शक्ति सिंह गोहिल दिल्ली के साथ हरियाणा का भी जिम्मेदारी संभालेंगे।अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुश्री शैलजा , श्री रंधावा और श्री गोहिल की नियुक्तियों की अनुशंसा को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने निवर्तमान प्रभारियों अजय माकन (दिल्ली) , पी. एल. पुनिया (छत्तीसगढ़) और विवेक बंसल (राजस्थान) के कार्यों और योगदान की सराहना की है।उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने गुरदीप सिंह सतपाल को प्रभारी प्रशासन के रूप में पवन कुमार बंसल के साथ संलग्न किया है।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply