अंबिकापुर, 06 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। शहर के प्रतिक्षा बस स्टैंड चौक के पास मंगलवार की सुबह करीब 10 से 11 बजे एक ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को चपेट में ले लिया। ट्रक के पहिए में फंसने से युवक को घसिटते हुए वाहन चलक कुछ दूर तक लेकर चला गया। करीब आधे घंटे तक युवक का शव वाहन के पहिए में फंसा रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और के्रन मंगवाकर ट्रक के पहिए को ऊपर उठाकर युवक के शव को बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार राजकुमार शर्मा पिता रामेश्वर शर्मा उम्र 26 वर्ष शहर के बसदेवापारा का रहने वाला था। वह मंगलवार की सुबह स्कूटी से प्रतिक्षा बस स्टैंड की ओर गया था। इस दौरान प्रतिक्षा बस स्टैंड चौक के पास गांधी चैक की ओर से बिलासपुर चौक की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक राजकुमार को चपेट में ले लिया। इस दौरान युवक वाहन के पहिए में फंस गया और ट्रक चालक युवक को घसिटते हुए कुछ दूर तक ले गया। इससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई और उसका शव आधे घंटे तक वाहन के पहिए में फंसा रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगलवाकर ट्रक के पहिए को उठाकर युवक के शव को बाहर निकाला गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur