धान खरीदी केंद्र में किसान स्वयं धान पलटी बोरी वह बोरी अंदर कर रहे हैं
वाड्रफनगर, 05 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ प्रदेश में धान खरीदी 1 नवम्बर से 30 जनवरी तक होना हैं और धान खरीदी अभी छोटे किसानो का खरीदी जोरों पर है। इसी दौरान आज दिनांक 2/12/2022 को छाीसगढ़ के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक एवं पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा के द्वारा धान खरीदी केंद्र बरती कला में पहुंचे जहाँ व्यवस्था देख कर नाराजगी व्यक्त किया । बरती कला खरीदी केंद्र में एक भी पंजीकृत मजदूर 5 दिनो से किसानों को मुंहाया नहीं कराया गया था। जबकि लगभग 2000बोरी धान की खरीदी आज हुई है। एक तरफ छाीसगढ़ की सरकार किसानों को सर्व सुविधा देने की बात करती है वही जमीनी स्तर पर जाने से पता चलता है कि सिर्फ व्यवस्था बातों में और कागजों में सिमट कर रह जाती है। वास्तविक किसानों को सिर्फ परेशान करने के अलावा और कुछ नहीं है। जब मीडिया कर्मियों ने खरीदी प्रभारी से बात किया तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि हमें मजदूर के बारे में कोई सुची नही मिली है कि कितने मजदुर पंजीकृत है या नही, यह पता हमें नहीं है। हमें किसी प्रकार का कोई विाीय प्रभाव नहीं दिया गया है। आखिर ऐसा क्यों एक तरफ बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम का कड़े निर्देश के बावजूद भी की किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। यदि कोई शिकायत मिलती है तो खैर नहीं परंतु कलेक्टर के आदेशों का अवहेलना कहना कोई दो नाम नहीं होगा। जब हमने फोन के माध्यम से तहसीलदार वाड्रफनगर से व्यवस्था के बारे में बताया तो उन्होंने तत्काल व्यवस्था सुधारने की बात कही है। अब देखने वाली बात होगी की व्यवस्था सुधरती है या सिर्फ इसी तरह से किसानों को परेशान होना पड़ेगा। या किसानों को पंजीकृत लेबर धान उल्टी पल्टी छ्ल्ली लगाते के लिए मिलने है या स्वयं किसानो के द्वारा किया जाता हैं यह देखकर पुर्व गृह मंत्री के द्वारा नाराजगी व्यक्त किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur