अम्बिकापुर , 03 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। अधिवक्ता दिवस के अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ अंबिकापुर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश बिहारी की अध्यक्षता व प्रवीण गुप्ता जिला सरगुजा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष द्वारा की गई। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अदुल रशीद सिद्दीकी, बिहारी सिंह, एसपी तिवारी, केएन तिवारी, पीआर कश्यप, केके सिन्हा, नील रतन जयसवाल को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी अधिवक्ताओं को डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पथ प्रदर्शक के रूप में मानने की बात कहते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं संघ के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि आज के दिन एक अधिवक्ता डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिन्होंने संविधान बनाकर इस देश को एकरूपता में डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव शाहिद खान ने किया। आभार प्रदर्शन श्याम नारायण पांडेय एवं संदीप तिवारी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धनंजय मिश्रा, चंद्रेश नंदन झा, गुलशेर खान, अनिल सिन्हा व आशा तिवारी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur