पार्टी के सभी बड़े नेताओं को चुनाव तक एक-एक शक्ति केन्द्र की दी जाएगी जवाबदारी

अम्बिकापुर, 01 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा की जिला कार्यसमिति कि बैठक भाजपा जिला संगठन प्रभारी जयोति नन्द दुबे के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में लखनपुर कुंवरपुर बांध परिसर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला संगठन प्रभारी ज्योति नन्द दुबे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री गरीबों को आवास नहीं देना चाहते यह विषय गांव-गांव तथा घर-घर आन्दोलन के रूप में पहुचना चाहिए। हर पंचायत में जब प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलने के मुद्दे पर आन्दोलन खड़ा होगा तभी हम चुनाव में सफलता हांसिल कर पाएंगे। हमें कांग्रेस सरकार तथा कांग्रेसी जन प्रतिनिधियों के खिलाफ इस विषय पर मुखर होकर गांव गांव में जाकर बोलना पड़ेगा। आगे उन्होंने संगठनात्मक विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के सभी बड़े नेताओं व पदाधिकारियों को चुनाव तक एक-एक शक्ति केन्द्र की जवाबदारी दी जायेगी। शक्ति केन्द्र के प्रत्येक बूथ में पार्टी की गतिविधियों को संचालित करना तथा चुनाव में लीड दिलाना उनकी जवाबदारी रहेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, धान खरीदी की समस्या तथा सड़कों की बदहाली सहित अन्य मुददों को लेकर पद यात्रा का कार्यक्रम आगामी महीनो में किया जाना है। पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ाा अपना अधिक से अधिक समय संगठन की गतिविधियों को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में लगाए ताकि आने वाले चुनावी वर्ष में हम कमर कस कर चुनौतियों के लिए तैयार हो पाए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि युवा, महिला तथा आदिवासियों के ज्वलन्त मुददों पर प्रदर्शन पर हितग्राहियों के मुद्दे को लेकर अब पार्टी ने प्रदर्शन व आन्दोलन कार्यक्रम तय किए हंै। अब प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य हितग्राहियों को पार्टी के साथ जोडऩे का ये अच्छा अवसर है। इस अवसर पर पूर्व सांसद कमल भान सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश सोनी, पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह, लुण्ड्रा विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव, अम्बिकापुर विधानसभा प्रभारी रामकृपाल साहू, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फुलेश्वरी पैकरा तथा लखनपुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता तथा देवनाथ पैंकरा ने किया। आभार प्रदर्शन लखनपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश साहू ने किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष मंजूषा भगत, मधु चौदहा, राधे श्याम ठाकुर, रोशन गुप्ता विजय व्यापारी, विकास पाण्डेय, मुनेश राजवाड़े, आलोक दुबे, सन्तोष दास, रुपेश दुबे, मनोज गुप्ता, मधुसुदन शुक्ला, राजेन्द्र जायसवाल, दिनेश गुप्ता, रमेश जायसवाल, विद्यानन्द मिश्रा, राज बहादुर शास्त्री, बलराम जायसवाल, जमुना यादव, जन्मजय मिश्रा, सोमनाथ सिंह, मनोज कंसारी, राम प्रवेश पाण्डेय, वैभव सिंह, अनिल सिंह, श्रवण दास, राम केशवर राजवाड़े, बालनाथ यादव, बृजकिशोर पाण्डेय, सोनू तिग्गा, उमा पाण्डेय, अनामिका पैकरा, ज्योति चौबे, नकुल सोनकर, अजय प्रताप सिंह, कैलाश मिश्रा, संजू सेठ सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ाा उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur