Breaking News

कोरबा,@दीपका खदान में कोयले के दहकते अंगार से भरे गड्ढे में गिरा ठेका कर्मी,उपचार के दौरान हुई मौत

Share


कोरबा , 20 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। कोयले के दहकते अंगार से भरे गड्ढे में गिरने के कारण ठेका कर्मी की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि खदान में कोयले के दहकते अंगार से भरे गड्ढे में ठेका कर्मी झुलस गया, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । बताया जा रहा है कि दर्दनाक हादसे के बाद घायल को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई । कार्यपालिक दंडाधिकारी ने रेफर से पहले बयान दर्ज कर लिया था । ये हादसा एसईसीएल दीपका खदान में जहां पाइप खींचते समय ठेका कर्मी गड्ढे में जा गिरा । मजदूर जिस गड्ढे में गिरा था, वहां कोयले का अंगार दहक रहा था । मजदूर चैतमा निवासी 38 वर्षीय परसराम है । बताया जा रहा है कि एसईसीएल प्रबंधन ने दीपका खदान में कोयले के स्टाक में लगने वाली आग को बुझाने का ठेका किसी अरविंद कुमार नामक ठेकेदार को दिया है । ठेकेदार के पास परसराम बतौर मजदूर काम करता था । मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जिला अस्पताल ने चौकी पुलिस को मेमो दी है ।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply