Breaking News

कुसमी,@जिला पंचायत सदस्य की पहल से गांव में बिजली की समस्या का निदान हुआ

Share

कुसमी, 26 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। विकासखंड अंतर्गत सिविलदाग ग्राम में 20 दिन पहले विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था जिससे गांव में बिजली की समस्या से ग्रामीण जुझ रहे थे,वही ग्रामीणों ने विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी अपने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य हीरामणि निकुंज को दी जिसपर हीरामणि निकुंज ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुये विधुत विभाग से खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने की मांग की जिसपर विभाग ने ग्रामीणों की समस्या का निदान करते हुये नई ट्रांसफॉर्मर लगाया और लोगो की विद्युत समस्या का निदान किया ,वही गांव में बिजली की सुविधा बहाल होने से गांव के लोगो काफी खुश हुये, गांव के लोगो ने जिला पंचायत हीरामणि निकुंज का आभार जताया,ट्रांसफार्मर लगाते समय जिला पंचायत सदस्य हीरामणि निकुंज के साथ सरपंच बसन्ती भगत ,इंद्रदेव निकुंज,देवसाय भगत,राजेन्द्र सहित गांव के लोग उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर@350 बसों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, अवैध स्लाइडर हटाए; 5.50 लाख का जुर्माना

Share रायपुर 12 जून 2026। छत्तीसगढ़ की सड़कों पर सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा …

Leave a Reply