Breaking News

अंबिकापुर,@संविधान दिवस पर याद किए गए डॉ. भीमराव अंबेडकर

Share

अंबिकापुर, 26 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। लाक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग कांग्रेस द्वारा राजीव भवन में शनिवार को संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में छाीसगढ़ शासन तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता ने संविधान का निर्माण करने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए, संविधान के प्रस्तावना का पाठन कराया तत्पश्चात उन्होंने संविधान दिवस के उपलक्ष पर प्रदेशवासियों को बधाई दी एवं उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, छात्रों, कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ भी दिलाई। इस दौरान मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष इरफान सिद्दीकी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, गोपाल केसरवानी , डॉक्टर शिव मंगल सिंह एवं भरत प्रसाद गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर कमलेश यादव, आलोक यादव, नकलाल गुप्ता, शुभम ठाकुर, हेमंत मिश्रा, अमित सिंह, फरान खान, सेवा दल युथ जिला अध्यक्ष शाकीब फिरदौसी, रोहन साहू, सुरज जायसवाल, करन, राम सिन्हा, विकास साहू एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply