Breaking News

कोरबा,@नापतौल विभाग के निरीक्षक के खिलाफ मिले वसूली की शिकायत पर कटघोरा एसडीएम ने जारी किया नोटिस

Share

  • संवाददाता –
    कोरबा, २5 नवम्बर 2022(घटती-घटना)।
    छत्तीसगढ़ जन चेतना के अध्यक्ष द्वारा नापतौल विभाग के निरीक्षक के खिलाफ वसूली की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कटघोरा के एसडीएम ने नाप तौल विभाग कोरबा क्षेत्र-2 के निरीक्षक सुश्री नेहा साहू को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उन्होंने निरीक्षक को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि कार्यालय में रहकर ही विभागीय कार्यों का संपादन करे। उन्होंने यह भी लिखा है कि इस तरह की शिकायत की पुनरावृत्ति होने पर अनुशंसात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply