Breaking News

कानपुर @ऑपरेशन में छह की गई आंखों की रोशनी

Share


कानपुर ,24 नवंबर 2022 (ए)। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद छह वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की रोशनी चली जाने के बाद शहर के एक नर्सिंग होम के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। सभी छह का हाल ही में आराध्या नर्सिंग होम में आयोजित नेत्र जांच शिविर में ऑपरेशन किया गया था। जिन लोगों का ऑपरेशन किया गया उनमें से छह ने रोशनी, सिरदर्द और आंखों में दर्द की शिकायत की।
उन्होंने दावा किया कि वे देख नहीं सकते और उनकी आंखों में अत्यधिक दर्द हो रहा था।
हंगामे के बाद सीएमओ आलोक रंजन ने पत्रकारों को बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply