अंबिकापुर, 24 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। सत्य साईं बाबा के 97 जन्म दिवस के अवसर पर साईं समिति अंबिकापुर द्वारा साईं सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्थानों में कई सेवा कार्य किए गए और जन्मदिवस मनाया गया। साईं सप्ताह के अंतर्गत प्रति दिवस सेवा कार्य के लिए एक स्थान चुना जाता था इसके अंतर्गत जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। देव स्थल के पास बैठे व्यक्तियों के बीच भोजन वितरित किया गया। सफाई कर्मियों की सेवा की गई एवं विवेकानन्द वनवासी आश्रम अंबिकापुर के बच्चों के साथ भजन किया गया एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को साईं दरबार दर्रीपारा में दो घंटे का भजन किया गया। बाल विकास के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई और वेदपाठ किया गया। इसके बाद पुरस्कार वितरण के पश्चात केक काटकर सभी को शुभकामनाएं दी गई। भोजन प्रसाद एवं मिष्ठान वितरण के पश्चात कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सरगुजा की उभरती नन्ही कलाकार शताक्षी वर्मा ने अपने गायन और नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी एवं साथ ही शशांक शर्मा, नीति और सान्वी वर्मा का नृत्य और मंत्रोच्चार नें सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मीना वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. व्हीके वर्मा, शान्ति वर्मा, अंजनी सिन्हा, मृगेंद्र सिंहदेव, रेणुका सैनी, जगदीश गुप्ता, शशिशेखर शर्मा, शिप्रा शर्मा, मीना वर्मा, केडी दुबे, संजीव गणेशपुरकर, रेखा गणेशपुरकर, मोनिका शर्मा, अनिल शर्मा, दीपक गोस्वामी, प्रदीप श्रीवास्तव, विजय सालूंके, प्रीति सालूंके, रिंकी सैनी, जयेश वर्मा, रामवदन राम, रिंकु व श्रेया शर्मा सहित अन्य लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur