अंबिकापुर, 22 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा बिजली बिल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के विरोध में लुण्ड्रा मंडल के ग्राम सेमरडीह में विरोध सभा का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर की उपस्थिति में सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार की आलोचना की गई।
इस अवसर पर विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि बिजली बिल में बढ़ोतरी कांग्रेस सरकार की तानाशाही मानसिकता का परिणाम है। यह बिजली बिल नहीं, छाीसगढ़ के आम लोगों से अवैध उगाही का मामला है। विभागों में भ्रष्टाचार करते-करते यह सरकार अब आम लोगों से भी बिजली बिल में राशि बढ़ाकर अवैध वसूली कर रही है। गरीबों के आवास योजना में राशि नहीं देना, सड़कों का खस्ताहाल होना, युवाओं के साथ रोजगार एवं बेरोजगारी भो के मुद्दे पर धोखा, मध्यान्ह भोजन रसोईया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नियमितीकरण पर धोखा, इन सब विषयों के कारण जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार को सबक जरूर सिखाएगी।
कार्यक्रम को युवा मोर्चा के जिला मंत्री विकास शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करती रहेगी तथा जनता के साथ खड़े रहेगी। आक्रोश सभा को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिनेश नागेश तथा अभिषेक पावले ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी संतोष ने तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री जयंतनाथ सिंह ने किया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य राजू राम, वीरेंद्र गुप्ता, मनीष दुबे, हिमांशु सिंह सेंगर, रामकिशन यादव तथा सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur