Breaking News

अंबिकापुर,@शहर के बीच से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग में पैच रिपेयरिंग का काम शीघ्र

Share


जल जमाव की स्थिति से निपटने के लिए सड़क किनारे नालियों और पुल का निर्माण किया जाएगा

अंबिकापुर, 22 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने नगर निगम के लोक निर्माण प्रभारी शफी अहमद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने राष्ट्रीय राज मार्ग और नगर निगम के अधिकारियों के साथ दरिमा मोड़, देवीगंज और स्कूल रोड़ का निरीक्षण किया। दरिमा रोड़ से भारत माता चौक के बीच जल जमाव को रोकने के लिए पेट्रोल पंप के सामने बॉक्स पुलिया और बड़ी नाली बनाए जाने का निर्देश दिया। प्राकृतिक जल निकासी के रास्ते में हुए अतिक्रमण को हटाने, सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण, सड़क की ऊंचाई बढ़ाने और आवश्यकतानुसार पुल निर्माण के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इस काम में नगर निगम निर्माण विभाग के अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग के पदाधिकारियों के साथ एक सप्ताह के भीतर डीपीआर तैयार करेंगे। जल निकासी में आड़े आने वाले निजी भू स्वामियों से भी सहमति ली जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग के उच्चाधिकारियों से इसके लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। एनएच की सड़कों के पेच रिपेयर हेतु राशि भी आवंटित कर दी गई है। शीघ्र पेच रिपेयर का काम शुरू कराया जाएगा। प्रारंभिक चरण में एनएच 343 पर दरिमा मोड़ से देवीगंज सदर रोड होते हुए रेलवे स्टेशन तक का पैच रिपेयर कराया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण लॉक अध्यक्ष विनय शर्मा बंटी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, महामंत्री सैय्यद अख्तर, प्रवक्ता आशीष वर्मा, युंका जिला अध्यक्ष विकल झा, उाम राजवाड़े, अविनाश कुमार, राकेश सोनी, ननि के ईई सन्तोष रवि, राज मार्ग के ईई तिवारी सहित ननि और राष्ट्रीय राजमार्ग का अमला मौजूद था।
अतिक्रमण हटा कर खोजेंगे नहर
शहर के बीच से बारिश का पानी की निकासी के लिए बांकी जलाशय से नवागढ़ होते हुए बिलासपुर मार्ग तक नहर वाली माइनर नहर एक बड़ा माध्यम था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए नहर का उपयोग करते हुए जल निकासी की व्यवस्था करने की बात कही। उनके सुझाव पर नहर की स्थिति का जायजा लेने पहुंचा दल यह देख कर हतप्रभ रह गया। नहर का अस्तित्व ही नहीं बचा है। नाराज जनप्रतिनिधियों ने जल संसाधन और राजस्व विभाग के अधिकारियों को नहर का सीमांकन करा उसे कजा मुक्त कराने का निर्देश दिया।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply