Breaking News

नई दिल्ली@मंत्री ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Share


ईडी को अदालत की अवमानना का नोटिस जारी
नई दिल्ली, 19 नवम्बर 2022 (ए)।
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के वीडियो लीक होने के मामले में उनकी लीगल टीम ने राउज एवेन्यू कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी पर कोर्ट की अवमानना का आरोप लगाते हुए विशेष न्यायाधीश विकास ढुल की अदालत में अर्जी दाखिल की है। लीगल टीम का कहना है कि अंडरटेकिंग देने के बावजूद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लीक कर दी गई। कोर्ट ने इस पर ईडी को नोटिस जारी किया है।
तिहाड़ जेल में पैरों की मालिश करवाते मंत्री सत्येंद्र जैन का वीडियो वायरल
मनी लॉन्डि्रंग मामले गिरफ्तार होने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का एक सीसीटीवी फुटेट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सेल में पैरों की मालिश करवाते नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सत्येंद्र जैन बिस्तर पर लेटे-लेटे कुछ पढ़ रहे हैं, वहीं एक अज्ञात शख्स उनके पैरों की मालिश कर रहा है।
गरमाई दिल्ली की राजनीति
उधर, पैरों की मालिश कराने का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल होने के बाद दिल्ली की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही जमकर हमलावर हो गई हैं।
क्या कहा आप ने?
आप की ओर से कहा गया है कि जेल में सत्येंद्र जैन के लिए खास तरह का इलाज चल रहा है। पार्टी की ओर से सफाई में कहा गया कि शारीरिक समस्या के चलते जेल में रह रहे लोगों को कोर्ट के आदेश के तहत इलाज की इजाजत दी जाती है। इसके अलावा कहा गया कि आक्सीजन की कमी के कारण सत्येंद्र जैन को कई बार एक्यूपंख्र थेरेपी दी जाती है। इस वायरल वीडियो में भी यही थेरेपी दी जा रही है।
भाजपा का आप पर हमला
भाजपा के राष्ट्रीय प्रक्ता गौरव भाटिया ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जेल के सारे नियम-कानून ताक पर रख कर एक भ्रष्ट मंत्री को जेल में सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। जेल में एक कैदी को मसाज दिया जा रहा है। ऐसा क्यों किया जा रहा है केजरीवाल जी?


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply