Breaking News

अंबिकापुर@मारपीट मे΄ घायल युवक की जेब से मिले करीब 2 लाख के सोने के जेवरात

Share


अंबिकापुर, 11 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। मारपीट मे΄ घायल एक युवक को गुरुवार की रात को डायल 112 की टीम द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे΄ भर्ती कराया गया। यहा΄ जब युवक का मरहम पट्टी किया जा रहा था तो उसके जेब से सोने के काफी मात्रा मे΄ जेवरात पाए गए। जिसे चोरी की स΄भावना पर पुलिस ने जत कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को शहर के जोड़ापीपल के पास दो युवको΄ के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट मे΄ एक युवक ग΄भीरा रूप से जमख्मी हो गया। सूचना पर डायल 112 की टीम उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया। यहा΄ जब उसका मरहम पट्टी किया जा रहा था तो घायल युवक की जेब से करीब 2 लाख का सोने का जेवरात मिला। जिसे पुलिस ने जत कर ली है। शनिवार की दोपहर को जब घायल युवक की स्थिति मे΄ सुधार होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह अपना नाम रूपसाय बताया तथा उससे मारपीट करने वाले युवक का नाम मनोज लोहार बताया। जो कि ब्रम्हरोड का रहने वाला है और वह आदतन अपराधी है। पुलिस द्वारा जत सोने की जा΄च कराई जा रही है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply