नई दिल्ली ,09 नवंबर 2022 (ए)। जस्टिस धनंजय वाई. चंद्रचूड़ ने भारत के 50वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप से बुधवार को पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। उन्होंने जस्टिस उदय उमेश ललित की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 8 नवंबर को पूरा हुआ। जस्टिस चंद्रचूड़ 10 नवंबर, 2024 तक 2 साल के लिए सीजेआई रहेंगे। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद देश के 50वें सीजेआई उच्चतम न्यायालय परिसर में पहुंचे तथा महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के लोगों की सेवा करना उनकी ‘प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘आम जनता की सेवा करना मेरी प्राथमिकता है। कृपया भरोसा रखें, मैं देश के सभी नागरिकों के लिए काम करूंगा। चाहे प्रौद्योगिकी हो या रजिस्ट्री हो…या न्यायिक सुधार हो, मैं हर मामले में नागरिकों का ध्यान रखूंगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur