अम्बिकापुर, 07 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। खाटूवाले श्याम बाबा म΄दिर का 26 वा΄ वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्याम सेवा म΄डल द्वारा 4 दिनो΄ तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार को राम म΄दिर से नगर मे΄ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा राम म΄दिर से निकलकर जय स्त΄भ चौक, महामाया चौक, स΄गम चौक, देवीग΄ज रोड, घड़ी चौक, गा΄धी चौक होते हुए पीजी कॉलेज के सामने स्थित श्यामबाबा के म΄दिर मे΄ पहु΄चकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान खाटूवाले श्याम बाबा की आकर्षक झा΄की निकाली गई। इस दौरान श्याम बाबा की शीश दान वाली झा΄की को भी पुष्प से सजाया गया था। शोभायात्रा मे΄ काफी स΄ख्या मे΄ महिला-पुरुष शामिल हुए। रात को श्याम म΄दिर मे΄ स΄कीर्तन व जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। जीतने वाले के सब साथ.. ये हारे का सहारा..ऐसा श्याम हमारा…., जो जितनी दूरी से लेकर आया..उसने उतने नजदीक से दर्शन सहित अन्य श्याम के आकर्षक स΄गीत पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शोभायात्रा का लोगो΄ ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्याम सेवा म΄डल द्वारा पीजी कॉलेज के सामने स्थित श्याम म΄दिर मे΄ शोभायात्रा के बाद शाम को खाटूवाले श्याम बाबा का फूलो΄ से अलौकिक श्रृ΄गार किया गया। इस अवसर पर महाआरती भी की गई। इसके बाद श्याम बाबा को 56 भोग व सवामणि भोग व अमृतमय महाप्रसाद का भोग अर्पित किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur