Breaking News

अंबिकापुर@कोयला लोड ट्रक व टमाटर लोड पिकअप के बीच भिड़΄त,दोनो΄ चालको΄ की मौत

Share


अंबिकापुर, 06 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खडग़ा΄वा चौकी अ΄तर्गत महानदी के टनिर्΄ग पर शनिवार की रात पिकअप व ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़΄त हो गई। दुर्घटना मे΄ पिकअप चालक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि ग΄भीर रूप से घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अ΄बिकापुर लाया गया। यहा΄ जा΄च के दौरान चिकितसको΄ ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक अ΄बिकापुर से टमाटर लोड कर बनारस जाने निकला था। जबकि ट्रक चालक महान टू से कोयला लोड कर भटगा΄व जा रहा था। ट्रक चालक माता-पिता का इकलौता बेटा था। वही΄ दुर्घटना मे΄ पिकअप के परखचच्च उड़ गए और चालक का शव वाहन मे΄ ही फ΄स गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार सूरज पनिका पिता सूखदेव पनिका उम्र 23 वर्ष सूरजपुर जिले के भटगा΄व थाना क्षेत्र के ग्राम बैजनाथपुर का रहने वाला था। वह कोयला खदान महान टू मे΄ ट्रेचलर चालक का काम करता था। वह शनिवार की सुबह ड्यूटी करने गया था। रात करीब 9 बजे ट्रक क्रमा΄क सीजी 12 बीसी 2585 मे΄
महान टू केरता से कोयला लोड कर भटगा΄व जाने निकला था। इधर ग्राम बुझा निवासी 25 वर्षीय नितेश मिश्रा पिकअप क्रमा΄क यूपी 64 एपी 9570 मे΄ अ΄बिकापुर से टमाटर लोड कर बनारास जाने निकला था। दोनो΄ वाहन जैसे ही प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खडग़ावा चौकी अ΄तर्गत महानदी के टनिर्΄ग के पास एक दूसरे से भिड़त हो गई। दोनो΄ वाहन काफी तेज रफ्तार मे΄ थी। दुर्घटना मे΄ पिकअप चालक नितेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक सूरज पनिका ग΄भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहु΄ची और ग΄भीर रूप से घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अ΄बिकापुर भिजवाया। यहा΄ जा΄च के दौरान चिकित्सको΄ ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply