केजरीवाल बोले- 73 फीसदी लोगों की पसंद
अहमदाबाद ,04 नवम्बर 2022। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए इसुदान गढ़वी को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता ने गढ़वी को सीएम चेहरे के तौर पर चुना है।
केजरीवाल ने कहा, पार्टी को सीएम चेहरे का चयन करने के लिए 16,48,000 प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिनमें से 73 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इसुदान गढ़वी को सीएम चेहरे के रूप में चुना। केजरीवाल ने कहा, आज आप पार्टी के सीएम चेहरे की घोषणा नहीं कर रही है, बल्कि यह गुजरात के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा कर रही है। उन्होंने कहा कि आप के पक्ष में लहर है। गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी जनमत सर्वे गलत साबित होंगे। नतीजे आ चुके हैं।
अपने दावों के समर्थन में केजरीवाल ने कहा, अतीत में जब आप ने पहली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था, तब कोई जनमत सर्वे आप के पक्ष में एक भी सीट नहीं दिखा रहा था। लेकिन, पार्टी ने 28 सीटें जीतकर सरकार बनाई। पंजाब में, आप ने ओपिनियन पोल को गलत साबित कर दिया है। गुजरात में भी इस बार ओपिनियन पोल गलत साबित होने जा रहे हैं।’
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur