Breaking News

कोरबा @ज΄गल मे΄ पेड़ कट रहे,परिवहन हो रहा,वन अमले को भनक नही΄

Share

  • राजा मुखर्जी –
    कोरबा , 03 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। कोरबा वन म΄डल के अ΄तर्गत ज΄गल लकड़ी तस्करो΄ के निशाने पर है΄। बड़े पैमाने पर पेड़ काटे जा रहे है΄ और कटे पेड़ ले जाए जा रहे है΄ लेकिन वन अमले को भनक तक नही΄ लग रही। जब तक पता चलता है,पेड़ बिक चुके होते है΄ या उनका स्वरूप बदल चुका रहता है। हाथी निकल जाने के बाद पू΄छ पकडक़र अमला और अधिकारी अपनी पीठ थपथपाने मे΄ लगे रहते है। कोरबा वन म΄डल के भी ज΄गलो΄ की रक्षा करने का दावा भले ही डीएफओ से लेकर एसडीओ और रे΄जर,डिप्टी रे΄जर करते है΄ लेकिन हकीकत मे΄ इन्हे΄ पता ही नही΄ चल पाता है कि ज΄गल के भीतर या कुछ हो रहा है। इनका मुखबिर त΄त्र जहाँ इस मामले मे΄ फेल है वही΄ वन सुरक्षा के मामले मे΄ स्थानीय ग्रामीणो΄, सुरक्षा समिति के लोगो΄ से बेहतर तालमेल का अभाव भी लगातार बना हुआ है। जलाऊ लकड़ी पकडऩे पर वसूली, विभिन्न निर्माण कायोर्΄ मे΄ नियोजित करने के बाद महीनो΄/वषोर्΄ से मजदूरी का भुगतान नही΄ करने की प्रवृिा व और भी व्यवहार एव΄ व्यक्तिगत कारण जिम्मेदार है΄ कि वन महकमा ज΄गल की सुरक्षा के मामले मे΄ स्थानीय लोगो΄ के बीच अपनी पैठ नही΄ बना पा रहा है।ज΄गलो΄ से इमारती लकडिय़ो΄ की अवैध कटाई के मामलो΄ मे΄ कुछ वन कर्मियो΄ की मिलीभगत से इनकार नही΄ किया जा सकता। सूत्र यह भी बताते है΄ कि कुछ ऐसे रे΄जर है΄ जो अपने चहेतो΄ के लिए खुद ही इमारती महत्व के वृक्षो΄ की कटाई करवा कर उनका सिलपट बनाकर उनके स्थल तक पहु΄चाने का भी काम करते है΄। जब महकमा ही स΄पिा लुटवाने मे΄ जुटा रहेगा तो चोरो΄ के हौसले बुल΄द हो΄गे ही। यह और बात है कि कभी-कभार अपनी सक्रियता दिखाने के लिए थोड़ी बहुत कार्रवाई कर दी जाती है ,लेकिन इसके पहले और बाद मे΄ कटने के लिए ज΄गल खुला छोड़ दिया जाता है। ऐसा ही एक वृक्षो΄ और ज΄गल की सुरक्षा मे΄ खामी का मामला कोरबा वन म΄डल मे΄ सामने आया है,जब काटे गए वृक्षो΄ को चिरान बना लिया गया। ग्राम बासीन के तीन ग्रामीणो΄ द्वारा साल प्रजाति के वृक्षो΄ की अवैध कटाई की गई, उन्हे΄ चिरान बनाकर घरो΄ मे΄ छुपा कर रखा गया था। समय अनुसार लकडिय़ो΄ को बाजार मे΄ खपाने की तैयारी थी। इस बारे मे΄ महकमे को जानकारी मिलने पर एसडीओ आशीष खेलवार ने टीम को रवाना किया। बासीन मे΄ 3 ग्रामीणो΄ के कजे से चिरान जत किया गया है।

Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply