Breaking News

अम्बिकापुर@साइकिल से गिरकर घायल महिला की मौत

Share


अम्बिकापुर 01 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। भाई के साथ ससुराल जा रही बहन की साइकिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कदनई कमलेश्वरपुर निवासी गुलेश्वर बाई पति स्व.जुगुल राम उम्र 37 वर्ष अपने भाई काजर राम के साथ 31 अक्टूबर को साइकिल से ससुराल जा रही थी। नवानगर दरिमा मेन रोड में पुलिया खेल ग्राउंड के पास चलती साइकिल से गुलेश्वरी के गिर जाने पर उसके सिर और हाथ में गंभीर चोट आई थी। उसे इलाज हेतु निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply