Breaking News

काकेर@8-8 लाख के 2 हार्डकोर नक्सली ढ़ेर,एसपी ने की पुष्टि

Share


काकेर, 31 अक्टूबर 2022। काकेर पुलिस ने नक्सल मोर्चे मे एक बड़ी कामयाबी के साथ दो नक्सलियो को मार गिराया है। पुलिस के हाथो मारे गए नक्सलियो मे हार्डकोर नक्सली दर्शन पद्दा शामिल है। वही मुठभेड़ मे पुलिस ने जागेश नामक नक्सली को भी ढ़ेर कर दिया है। लबे समय बाद काकेर पुलिस को नक्सलियो को मारने का मौका मिला। पिछले कई दिनो से घटनास्थल के इर्द-गिर्द नक्सलियो की मूवमेट पर पुलिस की नजर थी। पुलिस ने रणनीतिपूर्वक मुठभेड़ मे नक्सलियो को मार दिया है। घटना की पुष्टि करते काकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि बीती रात को नक्सलियो के साथ अतागढ़ इलाके के कड़मे के जगल मे मुठभेड़ हुई। जिसमे दो नक्सली मारे गए। घटनास्थल का मुआयना करने पर मौके पर दो शव मिले। जिसकी पहचान दर्शन पद्दा और जागेश के रूप मे हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक परतापुर दलम का कमाडर दर्शन पद्दा और एसीएम जागेश के अलावा अन्य नक्सलियो की कड़मे के जगल मे उपस्थिति की खबर थी। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से नक्सलियो को घेरा। समर्पण करने की अपील को दरकिनार कर नक्सलियो ने पुलिस पर फायरिग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई मे दोनो नक्सली मारे गए।
पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ मे कुछ नक्सली जख्मी हुए है। जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। मारे गए नक्सलियो पर 8-8 लाख रुपए का ईनाम था। नक्सल मुठभेड़ मे पुलिस को मिले शव को जत काकेर लाया जा रहा है। एसपी सिन्हा ने इस सफलता पर जवानो और अफसरो को बधाई दी है।


Share

Check Also

दुर्ग-भिलाई@ दुर्ग ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी को मौत की सजा

Share पत्नी-बेटी को जिंदा जलाया,खुद को मरा साबित करने मानसिक रोगी का गला घोंटादुर्ग-भिलाई,29 अप्रैल …

Leave a Reply