Breaking News

अम्बिकापुर@प्रतीक्षा बस स्टैंड से बाइक पार,जुर्म दर्ज

Share


अम्बिकापुर,31 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। . प्रतीक्षा बस स्टैंड से एक व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोर ने पार कर दी। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजीव लकड़ा शहर के कुम्हार पारा स्थित आजाद वार्ड का रहने वाला है। वह 29 अक्टूबर को बाइक क्रमांक सीजी 15 डीके 0497 से प्रतीक्षा बस स्टैंड पार्सल लेने गया था। वह बाइक को पुलिस सहायता केन्द्र के सामने खड़ा किया था। कुछ देर बाद पार्सल लेकर वापस आया तो उसकी बाइक नहीं थी। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply