कोरबा@मानिकपुर मेंप्रबंधन का वादाःमिलेगा भू विस्थापितों को रोजगार कोरबा, 29 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। एसईसीएल की मानिकपुर खदान पर आंदोलन का साया मंडराने लगा कॉल परिवहन प्रभावित हो जाने के बाद प्रबंधन ने भू विस्थापितों के सामने घुटने टेके और वादा किया कि प्रत्येक परिवार के एक पात्र व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी मानिकपुर खदान के कॉल साइडिंग पर धरने पर बैठ गए खदान से प्रभावित 7 गांव के लोगों के समक्ष मानिकपुर खदान प्रबंधन को घुटने टेकने पड़े. उप महाप्रबंधक अजय तिवारी धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा किया. नौकरी समेत तमाम अन्य मुद्दों पर चर्चा के पश्चात अजय तिवारी ने बताया की भू स्थापित परिवारों के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. गौरतलब है मानिकपुर खदान के आसपास निवासरत 7 गांव के लोगों ने पहले शुक्रवार को और फिर शनिवार को कॉल साइडिंग पर धरना दिया ढ्ढ कॉल परिवहन प्रभावित होने के कारण प्रबंधकों में हड़कंप मच गया. शनिवार को 10ः00 बजे से लेकर दोपहर 2ः00 बजे तक कॉल परिवहन प्रभावित होने से एसईसीएल को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा. बहर हाल भू विस्थापितों से नौकरी देने का वादा तो कर दिया गया है द्य देखना है कि वादे पर अमल होता भी है या नहीं ।
Check Also
बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत
Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur