Breaking News

अम्बिकापुर@आरोग्य भारती सरगुजा शाखा ने मनाया धनवंतरी जयंती समारोह

Share

अम्बिकापुर,29 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)।. शनिवार को आरोग्य भारती सरगुजा शाखा द्वारा संघ कार्यालय प्रणव भवन अम्बिकापुर के सभागार में भगवान धनवंतरी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान मुख्य अतिथि अनिल सिंह मेजर व डॉ. निर्मल पाण्डेय द्वारा परंपरागत आयुर्वेद स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रांत पदाधिकारी डॉ. रविशंकर सिंह द्वारा सभी को आरोग्य भारती के सभी आयाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद से मदनमोहन शर्मा, नगर कार्यवाह अनुज दुबे, जिला कार्यवाह अजय मिश्र, आरोग्य भारती उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सोनी, नगर संयोजक सीमा गुप्ता, नवीन गुप्ता, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. विसंभर सिंह, डॉ. दीपक सोनी, महिला संयोजक सवीता सिन्हा, रुपा सिंह, निशांत पाण्डेय, सोमशेखर मिश्रा, अजय पासवान, प्रभा सिंह, सरस्वती कुशवाहा, माधुरी कुशवाहा शामिल रहे।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply