Breaking News

अम्बिकापुर@कायस्थ समाज ने चित्रगुप्त मंदिर में की कलम-दवात की पूजा

Share


अम्बिकापुर,27 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त पूजन के अवसर पर गुरुवार को गुदरी बाजार स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में कलम-दवात की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर समाज के लोगों द्वारा शहर में शोभायात्रा निकाली गई थी।
कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धभाव के साथ की गई। मुख्य आयोजन गुदरी बाजार स्थित चित्रगुप्त मंदिर में हुआ। गुरुवार की सुबह से मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद समाज के लोगों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। परंपरा के अनुसार समाज द्वारा कलम-दवात की पूजा की गई। पूजन के बाद सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। हवन पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान हेमंत सिन्हा, जेपी श्रीवास्तव, अनूप मेहता, मनोज वर्मा, स्वर्ण मेहता, आरएन खरे, पपन सिन्हा, संजीव मंदिलवार, संजय अंबष्ट सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply