-उपेश सिन्हा-
कुसमी 26 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। पुलिस विभाग के द्वारा आज करौंधा थाना परिसर में हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं अति.पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम के निर्देश पर सामुदायिक पुलिस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुसमी एसडीओपी रितेश चौधरी एवं करौंधा थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह टेकाम व पुलिस स्टाफ ने मिलकर आज हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम का थाना परिसर में आयोजन किया,जहाँ पर थाना क्षेत्र कई गांव के लोगो के साथ बच्चियां आई जिनके बीच हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम एवं अभिव्यक्ति के उद्देश्यों के बारे में स्थानीय भाषा मे समझाया गया,वही गांव से आय बुजुर्गों को श्रीफल गमछा भेंट की गई महिलाओं को साड़ी दी गई और बच्चों के साथ दिवाली का पर्व मनाया गया और मिष्ठान के साथ भोजन खिलाकर लोगो को विदा किया गया ,एसडीओपी रितेश चौधरी ने बताया कि करौंधा थाना क्षेत्र एक आदिवासी बाहुल्य इलाका है इस तरह के कार्यक्रम से सामुदायिक पुलिसिंग से आम जनता के बीच पुलिस प्रशासन छवि बेहतर बनाने में एवं आम जनता का सहयोग प्राप्त करने में कारगर सिद्ध होगा, कार्यकम एसडीओपी रितेश चौधरी,थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह टेकाम सउनि कैलाश सिंह,प्रधान आरक्षक राजेन्द्र नामदेव अमोल कश्यप, आरक्षक धीरेन्द्र सिंह चंदेल,अजीत केरकेट्टा,संजीवन राम,अनिल साहू,पंकज पैकरा,अनुप खलखो, इरिमियस कुजूर, शैलेंद्र कुजूर ,सुरेश पैकरा,म. आरक्षक रत्नी टोप्पो, सोनाली तिर्की शामिल हुये।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur