अम्बिकापुर 26 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। अनुपपुर एमपी की एक छात्रा नोएडा में रहकर एमकॉम की पढ़ाई कर रही थी। वह दिवाली की छुट्टी पर अपने दोस्त के सीतल के साथ अंबिकापुर आई थी। मंगलवार की रात को एक युवक के साथ कार से घुमने निकली थी। अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित केशवपुर के पास कार अंनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक गंभीर है। युवक भी नोएडा में रहकर पढ़ाई करता है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिव्यानी सिंह पिता जालिम ङ्क्षसह उम्र 21 वर्ष ग्राम कोतमा थाना भालुमााड़ा, जिला अनूपपुर एमपी की रहने वाली थी। वह नोएडा में रहकर एमकॉम की पढ़ाई कर रही थी। दिवाली की छुट्टी पर वह अपने घर न जाकर अपनी सहेली सीतल के अंबिकापुर स्थित गुदरी बाजार आई थी। मंगलवार की रात को शहर के नमनाकला निवासी राज दुबे पिता नरेश दुबे के साथ कार क्रमांक सीजी 15 डीएक्स 7009 से घुमने निकली थी। राज दुबे भी नोएडा में रहकर पढ़ाई करता है। दोनों की दोस्ती थी। अंबिकापुर-बिलासपुर मार्गा पर स्थित केशवपुर के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां जांच के दौरान दिव्यानी सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि राज का इलाज चल रहा है। दिव्यानी अकेले युवक के साथ कार से घुमने निकली थी। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो सहेली सीतल दिव्यानी के मोबाइल पर कई बार फोन लगाई पर कोई जवाब नहीं मिला। परेशान होकर सीतल ने अपनी सहेली दिव्यानी के इंस्टग्राम पर कॉल की तो घटना की जानकारी हुई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur