Breaking News

अम्बिकापुर@पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा छात्र-छात्राओं को कैरियर कॉउंसलिंग कर किया प्रोत्साहित

Share


बच्चों को प्रबुद्ध नागरिक बनने एवं कानून का पालन करने किया गया जागरूक


अम्बिकापुर, 26 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर मे होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं को पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) द्वारा कैरियर संबंधी टिप्स दिए गए एवं छात्र छात्राओं को दैनिक जीवन में कानून का पालन करने की सीख दी गई, एवं प्रबुद्ध नागरिक बन समाज की सेवा करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा छात्र छात्राओं को छत्तीसगढ़ पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी दी गई, एवं अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कर एस.ओ.एस. बटन दबाकर ऐप की उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा विभिन्न आयोजनों द्वारा छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने निरंतर सकरात्मक प्रयास किये जा रहे हैं।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply