Breaking News

अम्बिकापुर@बाजे-गाजे के साथ निकली शोभायात्रा

Share

अम्बिकापुर, 26 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर बुधवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के काफी लोग शामिल हुए। शोभायात्रा चित्रगुप्त मंदिर से निकलकर गुरूद्वारा चौक, महामाया चौक, देवीगंज मार्ग, संगम चौक, देव होटल, जोड़ा पीपल होते हुए चर्च रोड से मंदिर पहुंच संपन्न हुई। शोभायात्रा का महामाया चौक के समक्ष भाजपा द्वारा स्वागत किया गया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी विभिन्न समाज व संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया गया था। वहीं गुरुवार को विधिविधान के साथ गुदरी बाजार स्थित चित्रगुप्ट मंदिर में समाज के लोगों द्वारा भगवा चित्रगुप्त की पूजा की जाएगी।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply