अम्बिकापुर,23 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)।. होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में यूएसएम एवं सांस्कृतिक इकाई के संयुक्त तत्वावधान में दीपोत्सव का त्यौहार दीपावली उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं एवं अपने संदेश में कहा कि हम सर्व धर्म समभाव का संदेश प्रसारित करते हैं। हमारे महाविद्यालय में हर धर्म के त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। दीपावली प्रकाश का त्यौहार है। हमें अपने अंतर के असत्य रूपी अंधकार को दूर कर सत्य रूपी प्रकाश से प्रकाशित होने का संकल्प लेना है। तभी हम अच्छे इंसान बनेंगे और सुंदर भारत के निर्माण में सहयोग दे पाएंगे। जिस तरह दिया स्वयं जलकर दूसरों को रोशन करता है उसी तरह हमे भी स्वार्थ छोड़ त्याग की भावना से कार्य करना होगा।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में गरबा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
गरबा प्रतियोगिता में प्रथम ,बीएससी अंतिम ग्रुप, द्वितीय बीएससी द्वितीय बॉटनी ग्रुप, तृतीय बीएससी प्रथम, द्वितीय-तृतीय सूक्ष्म जीव विज्ञान ग्रुप एवं तृतीय बीए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय ग्रुप रहा। दीया जलाओ प्रतियोगिता में प्रथम ऐश्वर्या गुप्ता एवं कोमल महंत, द्वितीय पूर्णिमा एवं तृतीय अनुजा कुजूर रहीं। गृह विज्ञान क्लब द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम मानसी सिंह , द्वितीय वैशाली द्विवेदी एवं तृतीय कृतिका विश्वकर्मा रहीं। कार्यक्रम का संयोजन एक्टिविटी डीन डॉ. कल्पना गुहा एवं यूएसएम प्रभारी अंजू प्रिया सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सुजाता टोप्पो बी एससी अंतिम, प्रेरणा बड़ा बीएससी अंतिम एवं प्रज्ञा सिंह बीएससी द्वितीय वर्ष ने किया। मंच सज्जा गृहविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक नेहा विश्वकर्मा एवं गमिता एवं छात्राओं ने किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur