Breaking News

कोरबा@राजस्व मंत्री के आतिथ्य में यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया गया सम्मान

Share


कोरबा 22 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। यूथ कांग्रेस में विभिन्न पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न होने उपरांत इन सभी का सम्मान कार्यक्रम युवा कांग्रेस कार्यालय व इंटक कार्यालय शॉपिंग सेंटर मुड़ापार में किया गया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राजकिशोर प्रसाद ने की। जिला कांग्रेस महामंत्री विकास सिंह द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। लक्ष्मीकांत कंवर महामंत्री प्रदेश, शिवम गुप्ता जिला उपाध्यक्ष कोरबा, राकेश पंकज अध्यक्ष विधानसभा कोरबा, रहमान खान अध्यक्ष विधानसभा कटघोरा, वसीम अहमद उपाध्यक्ष विधानसभा कटघोरा, अंकित पाल अध्यक्ष पाली-तानाखार विधानसभा, शिवम राय रामपुर विधानसभा आदि अन्य निर्वाचितों का सम्मान किया गया। इन्हें कहा गया कि कांग्रेस संगठन को मजबूत कर संगठन में नव युवाओं को जोड़ना है ताकि युवा शक्ति को प्रदेश व देश के विकास में लगाया जा सके। कार्यक्रम में कोरबा विधानसभा अध्यक्ष आईटी सेल सोशल मीडिया अमित सिंह ने युवा कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों से उपस्थिति दर्ज कराने अपील की है। सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल,शहर अध्यक्ष सपना चौहान, ब्लाक अध्यक्ष संतोष राठौर,तनवीर अहमद पार्षद पालू राम साहू वार्ड अध्यक्ष रमेश वर्मा रवि चंदेल ,इंटक के अध्यक्ष जिला कांग्रेसी कमेटी के महामंत्री जिला कमेटी के महामंत्री अशोक लोध संयुक्त महामंत्री जिला की कांग्रेस कमेटी कोरबा के विजय यादव ,जिला कांग्रेस कमेटी संयुक्त महामंत्री सुनील शर्मा , दिलीप यादव ,पवन विश्वकर्मा ,विजय भूषण प्रसाद, राजेश यादव, महेंद्र साहू,रफीक शाह, राकेश चौहान, रामदयाल सोनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply