Breaking News

अम्बिकापुर@आईएएस विनय कुमार लंगेह को दी गई विदाई व मिली दायित्व की बधाई

Share


अम्बिकापुर, 22 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। कलेक्टर कुन्दन कुमार व पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता सहित अन्य जिला अधिकारियों के द्वारा पूर्व जिला पंचायत सीईओ व कलेक्टर कोरिया श्री विनय कुमार लंगेह को विदाई देने के साथ ही नए दायित्व की शुभकामनाएं व बधाई दी गई। ऑक्सीजन पार्क स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में आयोजित विदाई व दीपावली मिलान कार्यक्रम में श्री लंगेह को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किए।
ज्ञातव्य है कि करीब 21 माह सरगुज़ा जिले में जिला पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ रहे आईएएस श्री विनय कुमार लंगेह राज्य शासन के आदेशानुसार वर्तमान में कोरिया जिले के कलेक्टर का दायित्व संभाल रहे हैं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा मगाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, एसडीएम श्री प्रदीप साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply