Breaking News

कोरबा@तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से तीन लोगों की गई जान

Share


–संवाददाता-
कोरबा, 17 अक्टूबर 2022(घटती घटना)।
तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर बाइक चालक और उसकी मासूम बेटी सहित एक युवक की मौत हो गई । पत्नी और एक अन्य बच्चे को गंभीर चोट आई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम खर्सीपारा-सलिहाभांठा थाना बांगो का निवासी राजा मरपच्ची पत्नी व बच्चों को ससुराल छोड़ने जा रहा था। ग्राम गुरसिया-जटगा मार्ग पर सलिहा भांठा के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही राजा मरपच्ची, उसकी 5 साल की बेटी सहित एक युवक की मौत हो गई। राजा मरपच्ची की पत्नी व एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply