मरीजो के परिजन 2 घंटे तक रहे परेशान
लखनपुर,15 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। जिला चिकित्सालय अंबिकापुर से दो गंभीर मरीजों को रायपुर लेकर जा रही एंबुलेंस 108 लखनपुर सुमन पेट्रोलियम के समीप खराब हो गई जिससे गंभीर मरीज के परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के संज्ञान में आते ही एंबुलेंस 108 की व्यवस्था कर गंभीर मरीजों को उपचार हेतु रायपुर के लिए 8:15 बजे रवाना किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामचंद्र गिरी जो लीवर की बीमारी से ग्रसित था तो वहीं कौशल्या पति सुभाष कुशवाहा उम्र लगभग 52 वर्ष रामानुजगंज निवासी के ब्रेन हेमरेज होने पर दोनों में मरीजों को अंबिकापुर जिला चिकित्सालय से 14 अक्टूबर दिन शुक्रवार को उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया। गंभीर मरीजों को उपचार हेतु रायपुर लेकर जा रही एंबुलेंस 108 लखनपुर सुमन पेट्रोलियम के समीप खराब हो गई एंबुलेंस खराब होने उपरांत परिजन परेशान रहे तो वही स्थानीय मीडिया कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे व इसकी जानकारी सरगुजा कलेक्टर को दी गई सरगुजा कलेक्टर ने तत्काल एंबुलेंस 108 की सुविधा मुहैया कराते हुए सीरियस मरीजों के उपचार हेतु मरीजों को रायपुर भेजा गया। 15 अक्टूबर दिन शनिवार की सुबह लगभग 5:00 बजे सीरियस मरीजों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनका उपचार जारी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur