Breaking News

अंबिकापुर@ट्रक की टक्कर से एक की मौत,दूसरे बाइक वार के दो युवक घायल

Share


अंबिकापुर.,15 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित सुन्दरपुर के पास ट्रक ने दो अलग-अलग बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मणिपुर चौकी क्षेत्र की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केला लोड ट्रक बिलासपुर की ओर से अंबिकापुर की ओर आ रहा था। शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे अंबिकापुर की ओर से दो अलग-अलग बाइक में चार लोग लोधिमा की ओर जा रहे थे। मणिपुर चौकी क्षेत्र के सुन्दरपुर के पास बिलासपुर की ओर से आ रहे ट्रक पहले एक बाइक को टक्कर मारते हुए दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दूसरे बाइक पर सवार युवक की मौत मौके पर ही हो गई। दुर्घटना के बाद इसका साथी मौके से फरार हो गया। वहीं पहले बाइक सवार दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम तुनगुरी निवासी अरविन्द राजवाड़े व अरविन्द राजवाड़े गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची मणपुर चौकी पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया है। ये दोनों अपनी मां का इलाज कराकर अंबिकापुर से वापस घर लौट रहे थे। महिला दूसरे बाइक पर थी।
मृतक का नहीं हुई पहल
मणिपुर चौक प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने बताया कि दुर्घटना में मृत व्यक्ति अभी अज्ञात है। दुर्घटना के बाद इसका साथी मौके से फरार हो गया है। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल दुर्घटनाकारी वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply