Breaking News

अंबिकापुर@बच्चों के मामले में विशेष सतर्कता के लिए स्कूल में लगाएं सीसीटीवी कैमरा

Share


कोतवाली में सीएसपी ने ली जिले के सभी स्कूली शिक्षण संस्था प्रमुखों की बैठक
अंबिकापुर.,15 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। जिले के स्कूल शिक्षण संस्था प्रमुखों की बैठक कोतवाली में आयोजित की गई। बैठक नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी रुपेश नारंग द्वारा सभी स्कूली शिक्षण संस्था प्रमुखों को बच्चों के मामले में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक ने बैठक में सभी शिक्षण संस्था प्रमुखों को स्कूल परिसर के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने की व्यवस्था करने एवं सीसीटीवी के निर्बाध संचालन हेतु निर्देश दिए। नाबालिगों द्वारा स्कूल में दो पहिया वाहन लेकर आने की शिकायतों पर सभी शिक्षण संस्था प्रमुखों को स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूली बस या परिजनों द्वारा स्कूल छोडऩे की व्यवस्था करने, बच्चों के संवेदनशील मामलों में संस्था प्रमुखों को स्कूल परिसर के अंदर या बाहर किसी अपरिचित पर संदेह होता है तो तत्काल सरगुजा पुलिस की अपात्कालीन सुविधा डायल 112 या कंट्रोल रूम से संपर्क कर उक्त मामले को साझा करने, अफवाहों से बचने एवं ऐसे अफवाहों को फैलने से रोकने में सरगुजा पुलिस की मदद करने हेतु अपील की।
यह मामला
आया था सामने

कुछ दिन पूर्व शहर के अलग-अलग मामले में किसी अपरिचित द्वारा स्कूली बच्चों को अन्य स्थान पर ले जाने का मामला सामने आया था। परिजन की शिकायत पर सरगुजा पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से लिया गया और मामले की जांच के लिए टीम गठित किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। पुलिस जांच में पूरी तरह गलत पाया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply