Breaking News

कोरबा@कलेक्टर ने गौठान में गोबर खरीदी,वर्मी कंपोस्ट निर्माण आदि कार्यों का किया अवलोकन

Share


कोरबा 14 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। कलेक्टर संजीव झा ने बरसते पानी में कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गोकुल नगर स्थित गौठान का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गौठान में पहुंचकर गोबर खरीदी,वर्मी कंपोस्ट निर्माण एवं महिला समूहों द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों का अवलोकन किया। वही उन्होंने वर्मी कंपोस्ट निर्माण शेड और निर्मित वर्मी कंपोस्ट का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने गौठान में प्रतिदिन आने वाले मवेशियों की संख्या,रोजाना गोबर खरीदी की मात्रा एवं पशुओं की देखभाल से संबंधित जानकारी गौठान प्रभारी से ली। कलेक्टर ने गौठान में महिला समूहों से बात करते हुए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। वही उन्होंने गोकुल नगर गौठान में निरीक्षण के दौरान गौठान में मवेशियों के इलाज के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में गौठान के चरवाहा से भी जानकारी ली। कलेक्टर ने गौठान में रोजाना गोबर खरीदी करने और गोबर को खुले में नही रखने के निर्देश गौठान प्रभारी को दिए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply