अम्बिकापुर,14अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे सरगुजा फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच फुटबॉल क्लब कर्रा राजपुर बनाम सरगुजा फॉरेस्ट के मध्य खेला गया। कर्रा राजपुर की टीम ने 2-0 गोल से हराया कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच ट्राइवल आइगर अंबिकापुर बनाम सूरज क्लब तालपारा के मध्य खेला गया। दोनों टीमों के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला रहा। मैच के अंत तक दोनों टीमें बराबरी पर रही, लेकिन लीग मैच में प्वाइंट के आधार पर सूरज क्लब तालपारा ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को इस प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल सूरज क्लब तालपारा बनाम अदानी फुटबॉल एकादमी तथा दूसरा समी फाइनल सरगुजा पुलिस बनाम फुटबॉल क्लब कर्रा राजपुर के मध्य खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता का फाइन मैच रविवार की दोपहर दो बजे से खेला जाएगा
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur