अम्बिकापुर,13 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। किराए के मकान में रहकर 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर मूलतः प्रतापपुर का रहने वाला था। वह शहर के चांदनी चौक में किराए के मकान में रहकर ओपीएस स्कूल में पढ़ाई करता था। दशहरा के छुट्टी में वह घर गया था। दो दिन पूर्व स्कूल द्वारा रिजल्ट जारी किया गया था। परिजन उसे अंबिकापुर छोड़कर गए थे। रिजल्ट भी अच्छा था। फिलहाल कोतवाली पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक माता-पिता का एकलौता बेटा था। कमरे में सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में सॉरी पापा लिखा है।
जानकारी के अनुसार निश्चल उर्फ सूरजन पांडेय पिजा सत्यानंद पांडेय उम्र 16 वर्ष प्रतापपुर का रहने वाला था। वह अंबिकापर चांदनी चौक में किराए के मकान में अकेले रहकर ओपीएस स्कूल के कक्षा 10वीं में पढ़ाई करता था। वह दशहरा के छुट्टी में चार अक्टूबर को घर गया था। दो दिन पूर्व स्कूल द्वारा रिजल्ट जारी किया गया था। परिजन मंगलवार को निश्चल को अंबिकापुर छोडऩे आए थे। यहां से छोड़कर वापस चले गए थे। बुधवार को परिजन द्वारा कई बार फोन करने के बाद भी वह रिसिव नहीं किया। परेशान होकर परिजन ने बौरिपारा में रह रहे अपने रिश्तेदार सरवेश मिश्रा को बताया। वह उसके किराए के मकान में जाकर देखे तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से झूल रहा था। सरवेश ने घटना की जानकारी उसके परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या का करण स्पष्ट नहीं हो पाया है। कमरे में पुलिस को सुसाइड नोट भी मिले हैं। वह सुसाइड नोट में सॉरी पापा लिखा है और बहन को ध्यान रखने की बात का जिक्र किया है। आत्महत्या से पूर्व संभवत: वह मोबाइल से गाना सुन रहा होगा। उसके कान में इयर फोन लगा था और चश्मा पहने हुए था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur